26 जून 2014 - 13:40
मूसल में हज़रत अब्बास अ. के रौज़े की शबीह पर आतंकी हमला।

तकफ़ीरी आतंकवादी समूह दाइश ने मूसेल के अलकुब्बह इलाक़े में हज़रत अब्बास इब्ने अली अलैहिस्सलाम के रौज़े की छवि को ध्वस्त कर दिया।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मूसेल शहर में हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम के रौज़े की छवि को शहीद कर दिया है। अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी समूह दाइश ने मूसेल के अलकुब्बह इलाक़े में हज़रत अब्बास इब्ने अली अलैहिस्सलाम के रौज़े की छवि को ध्वस्त कर दिया।
अलफ़ुरात वेबसाइट ने रिपोर्ट दी है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने विस्फोटकों से इस पवित्र स्थान को ध्वस्त किया है। गौरतलब तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने दस जून को इराक के प्रांत नैनवा पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद से अब तक कई मज़ारों, ज़ियारतगाहों और मुसलमानों तथा ईसाईयों के पवित्र स्थलों को ध्वस्त कर चुका है।
उधर इराक के मज़हबी लीडर मुक़तदा सद्र ने कहा है कि वह इराक़ को दाइश का कब्रिस्तान बना देंगे। उन्होंने कहा कि इराकी सरकार को ऐसे देशों से मदद नहीं मांगनी चाहिए जो आक्रामक हों, उनका इशारा अमेरिका की ओर था।